समस्त नियुक्ति प्रक्रियाओं पर रोक
सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा विभाग में वर्तमान में गतिमान समस्त नियुक्ति प्रक्रियाओं पर रोक सम्बंधी
सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा विभाग में वर्तमान में गतिमान समस्त नियुक्ति प्रक्रियाओं पर रोक सम्बंधी आदेश गुरूवार को दोपहर आते ही नियुक्ति की आस लगाए अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। अभी तीन दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में 3 सौ 86 पदों के लिए काउंसि¨लग हुई है जिसमें जनपद के साथ ही बड़ी संख्या में गैर जनपदों से भी अभ्यर्थी आए थे। प्राथमिक विद्यालयों में ऊर्दू शिक्षकों के 98 पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए गुरूवार को भी काउंसि¨लग हुआ। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गणित/विज्ञान व शारीरिक शिक्षा अनुदेशको की भर्ती का शेड्यूल जारी होने वाला था। बेसिक शिक्षा संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित पत्र में जनपदों में विभाग में गतिमान समस्त नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने का आदेश आते ही अभ्यर्थियों में अनिश्चितता का माहौल पैदा हो गया है।