हत्याकर फेंकी लाश, सोती रही पुलिस
सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के कोल्हुई रोड पर स्थित कूड़ा नदी पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक लावा
सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के कोल्हुई रोड पर स्थित कूड़ा नदी पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक लावारिश महिला का शव बोरे से बरामद हुआ है। शव कौन फेंक गया, पुलिस इससे पूरी तरह बेखबर है। लाश ने पुलिस के गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। महिला का शव बोरे से निकाला गया तो उसका पैर बधा था। शरीर कंगाल बन चुका था। कपड़ों से स्पष्ट हुआ कि यह एक महिला का शव है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ने घटनास्थल का मुआयना किया है और प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सुबह लगभग साढ़े दस बजे मोहाना स्थित कूड़ा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। थोड़ी देर में सूचना पाकर मोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल खां भी पर पहुचे। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर कारवाही में जुट गई है। लोगों ने बताया कि शव बोरे में था देखने से एक सप्ताह से अधिक पुराना शव लग रहा था। क्योंकि लाश लगभग कंकाल में तब्दील हो चुकी है। उसके दोनों पैर कमर में बाधे गए थे। नदी में जहा शव बरामद हुआ है वो थाना से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर एक बार फिर घेरे में है। पुलिस अधीक्षक को गश्त के नाम पर मोहाना पुलिस पूरी तरह से धोखा दे रही है। यदि वह गश्त पर थी तो वह हत्यारों को वाकओवर दे रही है। जब थाने से नजदीक का क्षेत्र महफूज नहीं तो अन्य इलाकों की स्थिति क्या होगी, आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मोहाना अनिल कुमार पाण्डेय सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि नदी में सड़ी गली हालत में एक महिला का शव मिला है। इसके पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।