प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत
सिद्धार्थनगर : प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत दिग्गज कांग्रेसियों के स्वागत को लेकर स्थानीय नेताओं ने
सिद्धार्थनगर : प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत दिग्गज कांग्रेसियों के स्वागत को लेकर स्थानीय नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला बैनर पोस्टर से अटा पड़ा है। उस पर राजबब्बर समेत दिग्गज कांग्रेसी चमक रहे हैं। एक दिन पूर्व ही फूल मालाओं की खरीदारी हो चुकी है। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी गोरखपुर से फूल माला मंगा रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर दोपहर 2.45 बजे जिले में प्रवेश कर जाएंगे। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, डा.संजय ¨सह, प्रमोद तिवारी, पी.एल.पुनिया जैसे दिग्गज कांग्रेसी होंगे। वह रामनगर, डिड़ई, खुटहना, तिलौली, काजी रुधौली होते बांसी पहुंचे। रानीगंज तिराहा, सूपा राजा होते हुए वह साड़ी तिराहे पर पहुंचेंगे और वहां से अशोक मार्ग होते हुए तहसील परिसर पहुंचेंगे। वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सनई में पूर्व प्रमुख विजय ¨सह स्वयं स्वागत करेंगे। ककरही में जिला उपाध्यक्ष डा.प्रमोद उपाध्याय स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि यात्रा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेगी।