धानी-पेड़ारी होकर निकल रहीं लंबी दूरी की बसें
सिद्धार्थनगर : सैलाब के चलते राहगीरों की भी मुसीबतें बढ़ गई हैं। बढ़नी, ककरही रूट पर बड़े वाहन नहीं च
सिद्धार्थनगर : सैलाब के चलते राहगीरों की भी मुसीबतें बढ़ गई हैं। बढ़नी, ककरही रूट पर बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं। ककरही पुल की स्थिति दयनीय है। बड़े वाहनों का संचलन ककरही पुल पर रोक दिया गया है। ऐसे में रोडवेज की बसों को भारी चपत लग रही है। हालांकि रोडवेज ने बढ़नी छोड़कर किसी भी रूट पर सेवा ठप नहीं की है। लंबी दूरी की बसें धानी-पेड़ारी होकर चलायी जा रही है।
परिवहन निगम के पास कुल 43 बसें हैं। इसमें से 11 बांसी रूट पर चलती हैं, पर बुधवार दोपहर से ककरही पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों का उस पर प्रवेश रोक दिया गया। ऐसे में कुछ बसें ककरही तक चलायी जा रही हैं। पुल उस पार से दूसरी बसें लगायी गई हैं, जो लोकल में चल रही हैं। बड़ी दूरी के लिए धानी होकर बसों को पेड़ारी-बांसी लाया जा रहा है और वहां से बस्ती, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर चलाया जा रहा है। एआरएम रोडवेज एके ¨सह का कहना है कि बाढ़ के चलते असुविधा तो बहुत है, लेकिन किया क्या जा सकता है। रोडवेज ने अपनी सेवाएं रोकी नहीं है। इससे डिपो को क्षति भी पहुंच रही है, मगर एक दिन में क्षति का आंकलन नहीं किया जा सकता।