Move to Jagran APP

बूथ प्रमुखों से मिलेंगे अमित शाह

सिद्धार्थनगर : कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ व सेक्टर प्रमुख पार्टी के महत्वपूर्ण अंग

By Edited By: Published: Tue, 14 Jun 2016 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2016 10:19 PM (IST)
बूथ प्रमुखों से मिलेंगे अमित शाह

सिद्धार्थनगर : कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ व सेक्टर प्रमुख पार्टी के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके ही बूते पर पूरी पार्टी टिकी हुई है। जब हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ जीतते हैं, तभी पार्टी चुनाव जीतती है।

loksabha election banner

उक्त बातें एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने कही। वह मंगलवार को नगर स्थित एक लाज में आयोजित भाजपा की कपिलवस्तु विधानसभा इकाई की बैठक बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि बूथ प्रमुखों का नाम, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी का नंबर पूरी तरह से जांच परख कर ही दें, क्योंकि प्रदेश कमेटी स्वयं बूथ प्रमुखों से बात कर रही है। प्रदेश कार्यालय से उनका विजि¨टग कार्ड बनवाकर भेजा जाएगा। 1 जुलाई को गोरखपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद बूथ प्रमुखों से मिलेंगे और उनको संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं की महत्ता बताते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार एक-एक ईंटों की चुनाई से शानदार महल तैयार होता है, उसी प्रकार एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर हमारा यह विशाल संगठन तैयार हुआ है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। सामाजिक जीवन में व्यक्ति के कर्मों से ही उसकी पहचान होती है। हेमंत जायसवाल, कन्हैया पासवान, रामयश प्रसाद, श्यामधनी राही, सुरेंद्र पाण्डेय, दीपक मौर्य, लक्ष्मीकांत जायसवाल, संजय ¨सह, घनश्याम जायसवाल, श्यामसुंदर मित्तल, जगदीश जायसवाल, नितेश पाण्डेय, ²गनरायन ¨सह, पंकज चौबे, अशोक त्रिपाठी, तेजू विश्वकर्मा, कन्हैया गौड़, फूलचंद जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र लोधी, जफर अहमद, शिवशरन चौरसिया, संजय शुक्ल, रमेश पाण्डेय, राजेश जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.