जीर्णोद्धार के बाद निखर जाएगा पोखरा
जागरण संवाददाता, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर : नगर क्षेत्र के मान्यवर कांशीराम नगर वार्ड में स्थित
जागरण संवाददाता, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर : नगर क्षेत्र के मान्यवर कांशीराम नगर वार्ड में स्थित पोखरा वर्षो पुराना है। गांव के बुजुर्ग तपानाथ पांडेय व माल बाबू बताते हैं कि इसी के साथ उस्का बाजार विकास क्षेत्र के चुरिहारी, केवटलिया व भर्मी (अब लोटन) में भी पोखरा खोदा गया था। बुजुर्ग बताते हैं कि गृह निर्माण में पानी के प्रयोग, ¨सचाई व पेयजल की सुविधा के लिए ही पोखरे को खोदा गया था। बाद में इसका प्रयोग जानवरों के नहाने के लिए भी किया जाने लगा। वर्तमान समय में पोखरा सूखा हुआ है।
पोखरे के पुनरुद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल सोच ही रहे थे कि जागरण के तलाश तालाबों के अभियान से प्रेरणा और जागरण द्वारा पोखरे को गोद लिए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह अपने सभासदों के सहयोग से द्रुतगति से पोखरे के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाने में लग गए। 1 करोड़ 42 लाख के बजट से न सिर्फ पोखरे को गहरा किया जाना है, बल्कि इसके चारों ओर पक्की सीढि़यों व फुटपाथ का भी निर्माण किया जाना है और हरियाली के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। जिससे कि इस पोखरे में न सिर्फ वर्षा का जल लम्बे समय तक संचित हो बल्कि लोगों को आने पर सुखद अनुभूति और जल व पर्यावरण संरक्षण की भी प्रेरणा मिले। कार्य की गति को तेजी देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष मंगलवार को स्वयं पहुंच गए और फावड़े से मिट्टी भरने लगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पोखरे के जीर्णोद्धार के लिए बनी कार्ययोजना शीघ्र ही पूर्णरूपेण मूर्तरूप ले लेगी और यह पूरे नगर के लिए आदर्श होगा।