महिलाओं नें मांगा अधिकार
सिद्धार्थनगर : अर्न्तराष्ट्रीय मदर्स डे अवसर पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं ने हक के लिए आवाज बुलंद
सिद्धार्थनगर : अर्न्तराष्ट्रीय मदर्स डे अवसर पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं ने हक के लिए आवाज बुलंद करते हुए अपने अधिकार मांगें। प्रोग्राम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
बेवा हुसैन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में उ.प्र. महिला फेडरेशन के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्यअतिथि जिला संरक्षक मंजर अब्बास एडवोकेट ने माता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन हमें बहुत कुछ सोचने एवं एहसास दिलाने का अवसर प्रदान करता है। कहा कि माता, बच्चों की प्रथम पाठशाला है। यदि माताएं पढ़ी-लिखी होंगी तो अपने बच्चों को अच्छा नागरिक बना सकेंगी, जो राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका अदा करेंगे। प्रमीला विद्रोही ने महिलाओं के शोषण एवं उत्पीड़न पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भी आधी आबादी विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। इनके सम्मान और अधिकार के लिए सभी लोगों को गंभीर होना पड़ेगा। उन्होंने गरीब महिला, किसान, मजदूर के हितों की लड़ाई सदैव लड़ने हेतु संकल्प लिया। गोष्ठी में भारत माता की जय, भोजन माता (रसोइया) ¨जदाबाद, माता-दिवस ¨जदाबाद का नारा देर तक गूंजता रहा। कृष्णा वती, आरती, सुशीला मौर्या, राम कली मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, तिलका, सुनरमति, संतूरा, कल्पना, अनार कली, इंद्रावती, गेना, जैलास, गीता, कलावती, इंद्रमती, निर्मला, चंद्रावती, भानमती, शकुंतला सहित बड़ी संख्या में रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं घरेलू महिलाएं उपस्थित रहीं।