Move to Jagran APP

खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, 7 घायल

सिद्धार्थनगर : शादी से लौट रहे बारातियों की कार अनियंत्रित हो खाई में चले जाने से एक व्यक्ति की जहां

By Edited By: Published: Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM (IST)
खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, 7 घायल

सिद्धार्थनगर : शादी से लौट रहे बारातियों की कार अनियंत्रित हो खाई में चले जाने से एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं कार में बैठे पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय व मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना रात तीन बजे की बताई जाती है।

loksabha election banner

खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचनी निवासी योगेश त्रिपाठी के पुत्र सोनू की बारात त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरिवंधनपुर गई थी। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत यूपी 78 सीआर 1666 नंबर की कार पर बैठ कर दूल्हे के दो बहनोई, एक बहन व दो बच्चियां एवं एक अन्य कुल छह लोग वापस हो लिए। अभी उनकी कार बांसी -इटवा रोड स्थित बरगदवा (अंधा) मोड़ के पार पहुंचे थे कि रफ्तार तेज होने के कारण वह पूरी तरह मुड़ न सकी और सीधे सड़क से सात फिट नीचे खाई में चली गई। दुर्घटना में उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम उड़वलिया निवासी दूल्हे के बहनोई अरुण पाठक (32) इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दूल्हे के दूसरे बहनोई डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुहेलवा निवासी पंकज दूबे (26) भी गंभीर रुप से घायल हो गये। यहीं नहीं मृतक की चार वर्षीय पुत्री अनुष्का का बायां हांथ कंधे के पास से कट कर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल पंकज की तीन वर्षीय बेटी का पैर टूट गया तथा दूल्हे की 12 वर्षीय बहन निधि भी घायल हो जीवन मौत से जूझ रही है। गांव के ही 22 वर्षीय मारकंडेय भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची गोल्हौरा पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों में अरुण की पुत्री पुत्री अंशिका पाठक(4) के अलावा उनकी साली निधी त्रिपाठी(12) पुत्री योगेश त्रिपाठी निवासिनी ऐंचनी थाना खेसरहा, शिवांगी(12) पुत्री योगेश रंजू त्रिपाठी (18) पुत्री हरिशंकर, मारकंडेय (22) पुत्र शेषमणि त्रिपाठी निवासी ऐंचनी, पंकज दूबे (25) निवासी सुहेलवा थाना डुमरियागंज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.