Move to Jagran APP

सामाजिक भेद मिटाना ही सनातन धर्म की संजीवनी

सिद्धार्थनगर : विदेशी आक्रांताओं की साजिश के फल स्वरुप भारतीय समाज में ऊंच-नीच, छुआ-छूत देश में पैद

By Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 09:47 PM (IST)
सामाजिक भेद मिटाना ही सनातन धर्म की संजीवनी

सिद्धार्थनगर : विदेशी आक्रांताओं की साजिश के फल स्वरुप भारतीय समाज में ऊंच-नीच, छुआ-छूत देश में पैदा हो गया, जो सदियों से सनातन धर्म पर प्रहार कर रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के छह दशक बाद भी हम पूर्णरूपेण इस षड़यंत्र से बाहर नहीं आ सके हैं। इसका लाभ लेकर विदेशी ताकतें पहले भी अपनों को हमसे छीनती रहीं हैं और आज भी यह साजिश बदस्तूर कायम है। जरूरत इस बात की है कि अविलंब हमें एक जुट होकर सामाजिक भेद-भाव को मिटा कर सनातन धर्म को एक बार फिर संजीवनी प्रदान करनी होगी।

loksabha election banner

उक्त उत्तेजक विचार सनातन धर्म रक्षा मंच के बांसी इकाई के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वे रविवार को नगर स्थित मंच के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। सनातन धर्म की अच्छाइयों पर प्रकाश डालते हुए श्रीवास्तव ने कहा दुनिया को अ¨हसा, विश्व बंधुत्व व सर्वे भवंति सुखिन: का संदेश भारत के सनातन धर्म से मिला। मानव सभ्यता का विकास व ज्ञान सर्व प्रथम भारत से दुनिया में प्रसारित किया गया। बावजूद इन सबके हमारे अंदर असाध्य रोग के तरह आए अश्पृश्यता ने भारतीय सामाजिक ताने-बाने को उधेड़ दिया। फलत: जहां हमें हजारों साल की दासता झेलनी पड़ी वहीं हमारे अपने ही हमसे विमुख हो गये। जिसका दंश हम आज भी झेल रहे हैं। इस दौरान शिव गो¨वद शाहू को नगर उपाध्यक्ष व विनीत मिश्र को अशोक नगर वार्ड का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। महामंत्री राजकुमार पांडेय उर्फ बब्बू व नगर प्रभारी भाष्कर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। दीपक त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, अंकित वर्नवार, शिवम द्विवेदी, रमेश गौतम, किशुन अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, अंगद गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, ¨सटू तिवारी, रानू पांडेय, आशीष पांडेय, पंकज वर्मा, कृष्ण गौण एवं संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.