साइकिल यात्रा में सुनी जाएंगी जन समस्याएं
कुशीनगर: उपनगर स्थित विधायक आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित
कुशीनगर: उपनगर स्थित विधायक आवास पर समाजवादी पार्टी के
कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डा. पूर्णमासी देहाती ने कहा कि एक
से 13 अगस्त तक सपा साइकिल यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता तथा नेता साइकिल
से गांव-गांव भ्रमण करेंगे तथा जनता की समस्याओं को सुनेंगे। साथ सरकार की उपलब्धियों को जनता से
बताएंगे। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उसका तत्परता से निदान भी कराएंगे। सपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। किसानों, मजदूरों तथा बेरोजगारों के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। सभी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे ताकि जनता इसका लाभ ले सके। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता घनश्याम यादव एवं संचालन सुग्रीव प्रसाद ने किया। इस अवसर पर काशीनरेश ¨सह, जंत्री यादव, सीताराम, राजेश यादव, अकरम अली आदि उपस्थित रहे।