भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं, बूथ प्रमुखों की बैठक बर्डपुर नगर मे
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं, बूथ प्रमुखों की बैठक बर्डपुर नगर में आयोजित की गई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष बृज विहारी मिश्रा ने पंचायत चुनाव की समीक्षा की।
कहा कि 21 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय चरण महा सम्पर्क अभियान की शुरुआत हो गई हैं, जिसमे प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करना हैं। जिसके लिए 18001034444 पर मिस्डकाल करके किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी पाण्डेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा हैं कि जनपद में भाजपा के दो लाख सदस्य बनाए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोहा पूरा विश्व मानने लगा हैं। निश्चित ही प्रदेश में भाजपा सी सरकार बनेगी। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय ने की। सम्पर्क प्रमुख ओमप्रकाश यादव, दीपेन्द्र, राजन पाण्डेय, संतोष उपाध्य, मुक्ति नारायण पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।