दो गावों के बीच चली लाठी, चार घायल
सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया व फत्तेपुर के बीच हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। मामल
सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया व फत्तेपुर के बीच हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। मामला महिलाओं से छेड़खानी को लेकर बताया जाता है। पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से बड़ी घटना होते होते बच गई।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया में भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर (दोनों थाना क्षेत्र का बार्डर गांव) के कुछ मनचले मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव में पहुंच गए, और गांव की महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति की तो उक्त लोग लड़ाई पर आमादा हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने मनचलों की पिटाई कर दी। परिणाम स्वरूप पिटे हुए शोहदों ने अपने गांव में मोबाइल से संपर्क किया। नतीजा हुआ कि दोनों गांव के लोग लाठी डंडों से लैस आमने सामने भिड़ गए। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक तुरकौलिया निवासी मतीउल्लाह पुत्र हिमायत 42, सफीकुल्लाह पुत्र नसीबुल्लाह 22, मुबारक पुत्र मो. समी 55, अब्दुल्लाह पुत्र अब्दुल लतीफ 21 वर्ष घायल हो गए। उनके सिर सहित शरीर पर काफी चोट आई। जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु सीएचसी बेवा भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाल डा. उपेन्द्र राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।