छत्रपति शाहू ने दिया उल्लेखनीय योगदान
सिद्धार्थनगर : छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती अवसर पर शुक्रवार की सायं ब्लाक संसाधन केंद्र प्रांग
सिद्धार्थनगर :
छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती अवसर पर शुक्रवार की सायं ब्लाक संसाधन केंद्र प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अनुयायियों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। उनके योगदान पर चर्चा करते हुए आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया।
शिक्षक संत कुमार की अध्यक्षता हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। राम बक्स गौतम ने संबोधन में कहा कि आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बड़ौदा में उन्होंने अपने राज्य में छुआछूत को लेकर आंदोलन चलाया, दलितों के लिए शिक्षा का द्वार खोला। महाराज ने बहुत से अछूतों को अपने शासन में स्थान दिया और सार्वजनिक रूप से उनके साथ बैठकर भोजन भी किया करते थे।
डा. राजेश गौतम ने कहा कि गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति देने की शुरूआत छत्रपति शाहू जी ने ही की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में छात्रवृत्ति योजना पुन: बहाल करने की भी मांग की। अध्यक्षीय संबोधन में संत कुमार ने कहा कि जात-पात व गरीबी मिटाने का शाहू जी ने सदैव प्रयास किया। समाज के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए आज हम सभी लोग उनका आभार ज्ञापित करते हैं। संबोधन में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अन्य 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, ¨प्रस कुमार, छोटू गौतम, पवन कुमार, चंदन कपूर, ओम प्रकाश, ¨बदु, विद्या सागर, पुन्नवासी, राम चंदर, विजय राम सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।