क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता
सिद्धार्थनगर : बर्डपुर ब्लाक के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनौव्वर हुसेन को विकास
सिद्धार्थनगर : बर्डपुर ब्लाक के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनौव्वर हुसेन को विकास खंड कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी सदर रजित राम प्रजापति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित प्रमुख ने कहा कि पिछले जितने भी प्रमुख हुए सभी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को छलने का कार्य किया। अब ऐसा नही होगा। विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता होगी। खण्ड विकास अधिकारी राजाराम ने कहा कि विकास कार्य में नये प्रमुख के साथ मिलकर सभी चौमुखी विकास का कार्य कम समय में करके इतिहास बनाए। सपा नेता मुमताज अहमद, जिला पंचायत सदस्य डाक्टर प्रमोद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजेस यादव, ओंकार यादव, रोहित निषाद, इऱफान अहमद , सुनील यादव , चंद्रभान ,जुबेर अहमद, बडकू चौधरी, सफिरुल्लाह, वज्हुल कमर, अब्दुल सलाम ,प्रकाश यादव, मोहर लाल गुप्ता , विनय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मुस्तकीम, अख्दुल्ला, रामनारायण झा, विजय कुमार मिश्रा, शिव प्रकाश, राजेश गुप्ता , मोबिन फूल चाँद जायसवाल, राजकमल जायसवाल , श्रीराम जायसवाल, अनवारुल हक, अनिल कुमार मिश्रा, शिवपूजन रहे।