मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर मे
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर प्रशासनिक अधिकारी समस्या समाधान को गंभीर नहीं हुए तो आंदोलन को वृहद स्वरूप दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि अनुसूचित व जनजाति के कर्मचारियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। 21 मई 2014 को शासन ने कर्मियों का स्थायीकरण कर दिया था। डीपीआरओ द्वारा अभी तक प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया है। 10 ऐसे कर्मचारियों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है, जो विभाग के चहेते है। विभाग के अधिकारी द्वारा संगठन को झूठा आश्वासन देना बंद कर दे। लंबे समय से निलंबन व रूके हुए वेतन का निस्तारण नहीं किया गया है। जल्द से इसका निपटारा कराया जाये। अन्य विभागों की तरह सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर समायोजित किया जाये। कार्यवाहक अध्यक्ष लल्लन भास्कर, मंत्री सुशील अंबेडकर, राजकुमार, अमरनाथ, आलोक ¨सह, रामलौटन, रविन्द्र कुमार, अमरनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।