Move to Jagran APP

बुराइयों से दूर रहे मानव

सिद्धार्थनगर : कलयुग में मानव को बुराईयों से दूर रहना चाहिए। बुराइयों को त्याग कर ही मनुष्य अच्छे स

By Edited By: Published: Wed, 13 May 2015 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2015 08:54 PM (IST)

सिद्धार्थनगर : कलयुग में मानव को बुराईयों से दूर रहना चाहिए। बुराइयों को त्याग कर ही मनुष्य अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है।

loksabha election banner

यह बातें आचार्य संतोष जी महराज ने कहीं। वह बुधवार को सदर तहसील परिसर में श्रीमद् भागवत सेवा समिति एवं नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित भक्तों को कथा का रसपान करा रहे थे। कहा कि मनुष्य को पराई स्त्री पर ²ष्टि नहीं रखनी चाहिए। मानव को मदिरा व ¨हसा से दूर रहना चाहिए। कभी भी धन और सोने का लोभ नहीं रखना चाहिए। संपूर्ण धरा पर निवास करने वाले मानव को अपना परिवार समझना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के प्रति द्वेष व ईष्र्या भावना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ही मानव महान बन सकेगा। सच्चे मन से जो भी भागवत कथा को सुनेगा उसके सातों जन्म के पाप स्वत: ही खत्म हो जाएगा। संपूर्ण कथा का पहली बार बुद्ध भूमि से आस्था चैनल पर प्रसारण हो रहा है।

कार्यक्रम में कन्हैया पासवान, अशोक श्रीवास्तव, दिपेन्द्र मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रामवृक्ष यादव, राजेश मिश्र, रमाकांत शुक्ल, विजय कुमार त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, सावित्री देवी, नीलम देवी, रुकमणि देवी, आशा देवी व प्रमिला देवी आदि की मौजूदगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.