गुमराह करने से बाज आए अफसर
सिद्धार्थनगर : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को विभागीय अफसर नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसे संगठन बर्दाश्त
सिद्धार्थनगर : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को विभागीय अफसर नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहीं। वह कलेक्ट्रेट परिसर में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिले के समस्त सफाई कर्मचारियों के शैक्षिक योग्यता के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर उनको समायोजित किया जाए तथा पर्यवेक्षकों को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया था कि होली के बाद हटा दिया जाएगा। अब तक ऐसा नहीं हुआ। केवल संगठन को गुमराह किया जा रहा है, ताकि संभावित धरना-प्रदर्शन टाला जा सके। ऐसे में बार-बार झूठे आश्वासन से संगठन को गुमराह करना उच्चाधिकारियों की नीयत बन चुकी है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला कार्यवाहक अध्यक्ष लल्लन भाष्कर ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाया जा रहा है। जिससे आर-पार की लड़ाई लड़ना संगठन की मजबूरी बन गई है। संवर्ग के हितों को लेकर संगठन कर हर स्तर पर संघर्ष करेगा। जिला मंत्री सुशील अम्बेडकर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण शासन द्वारा कई माह पूर्व किया जा चुका है, लेकिन विभाग द्धारा स्थायीकरण का प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मंशा धनादोहन करना है। समस्याओं का हल जल्द नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। पंचम भारती, अमरनाथ मिश्रा, रवीन्द्र कुमार, राजकुमार, रामलौटन, आलोक ¨सह, रामू प्रसाद, छांगुर प्रसाद, महगू प्रसाद, योगेन्द्र, शैलेश गुप्ता आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।