मित्र संघ में हर कार्यकर्ता का सम्मान
सिद्धार्थनगर : सामाजिक सेवा में मित्र संघ सदैव से अग्रणी भूमिका अदा करता आ रहा है। इस संगठन में हर
सिद्धार्थनगर :
सामाजिक सेवा में मित्र संघ सदैव से अग्रणी भूमिका अदा करता आ रहा है। इस संगठन में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष की आवश्यकता पड़ेगी तो उससे भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
उक्त बातें मित्र संघ के सदस्यता प्रभारी चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कही। रविवार को तेलिया डीह चौराहे पर सेक्टर नंबर तीस पिपरा रामलाल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम समय शेष बचा है, सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। राष्ट्रीय महासचिव राम आशीष पाठक ने सेक्टर पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए निष्ठा पूर्वक कार्य की बदौलत ही आज सदस्यता अभियान में हम लोग लक्ष्य के काफी निकट पहुंच गए हैं, आगामी पंचायत चुनाव भी इसका लाभ अवश्य दिखाई देगा। अंत में अध्यक्षता कर रहे ब्लाक अध्यक्ष राम बक्स गौतम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पचास कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाना था, जो बूथ अभी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके हैं, वह घर-घर जाकर दो दिनों के अंदर लक्ष्य को हासिल करें। बैठक में बताशा बाबा, लालजी दुबे, महेन्द्र कुमार, राम किशुन, विकास श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, राम बचन वर्मा, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, भोला, हरिश्चंद्र, विनोद कुमार, राम अनुज चौबे, नारायन स्वरूप, शिव नंदन पाठक समेत सभी सेक्टर प्रमुख, सह प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।