Move to Jagran APP

विकास की नई गाथा लिख रही सपा सरकार

सिद्धार्थनगर : रविवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के करमहिया चौराहे पर जनजागरण अभियान हेतु समा

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 09:40 PM (IST)
विकास की नई गाथा लिख रही सपा सरकार

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

रविवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के करमहिया चौराहे पर जनजागरण अभियान हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने जहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की, वहीं केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर निशाना साधते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया।

विस अध्यक्ष जगराम यादव की अध्यक्षता में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए जिला महासचिव अफसर रिजवी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में विकास की नई गाथा लिख रही है। समाजवादी पेंशन योजना, लैपटाप, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, किसान बीमा, मैट्रो जैसी तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रखी हैं, वहीं अच्छे दिनों का सपना दिखा कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो बनी, वह जनता की उम्मीदों पर फेल रही। मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है तो भूमि अधिग्रहण बिल जैसे कानून के जरिए सरकार किसानों की कमर तोड़ने का प्रयास कर रही है। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी ने कहा कि नौ-दस महीने में ही जनता केंद्र सरकार की असलियत को समझ गई है, हर कोई अब केंद्र सरकार की गलत नीतियों की आलोचना कर रहा है। दीनेन्द्र दत्त यादव ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत सपा 2017 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। संचालन लवकुश तिवारी ने किया। मो. हमजा, अवधेश ¨सह, छोटे यादव, दिलीप पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, लकी शुक्ला, राजन तिवारी, अज्जू ¨सह, जगदीश, फजले रब, पप्पू मलिक, जाह आलम, विजय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.