सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सिद्धार्थनगर : प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार यूपी में विकास को नया आयाम दे रही है। कल्याणकारी योजनाओ
सिद्धार्थनगर :
प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार यूपी में विकास को नया आयाम दे रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाएं जिससे इसका लाभ आने वाले 2017 के विस चुनाव में भी पार्टी को मिल सके।
उक्त बातें सपा विस अध्यक्ष जगराम यादव ने कही। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया की जो नीतियां थी उसी को आज समाजवादी पार्टी, मुलायम ¨सह व अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन योजना, लैपटाप, कन्या विद्या धन, एम्बुलेंस सेवा, मैट्रो रेल आदि ऐसी योजनाएं हैं जिसकी प्रशंसा दूसरे प्रदेश के लोग भी कर रहे हैं। महासचिव लवकुश तिवारी ने कहा कि डा. लोहिया के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अवधेश ¨सह, महेश मिश्रा, ¨पकू ¨सह, दिलीप पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, लकी शुक्ला, प्रभु नाथ पाण्डेय, विशाल सोनी, राजू तलेरा, भगवान दास, सत्य नारायण यादव, पवन यादव, अजय राम, सोनू पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।