शौच गए अधेड़ का पोखरे में मिला शव
सिद्धार्थनगर : पोखरे पर शौच करने गये एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं को माहौल गरम है। मृ
सिद्धार्थनगर : पोखरे पर शौच करने गये एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं को माहौल गरम है। मृतक थाना क्षेत्र के ही ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग का निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। मृतक के परिजनों को बुलाकर वह पूछताछ करने में जुटी है।
थाना क्षेत्र के ही ककरापोखर के मूल निवासी यादवेन्द्र यादव (55) डेढ़ दशक से कम्हरिया स्थित चौराहे पर मकान बनाकर रह रहे थे। इस दौरान वह चौराहे पर ही दुकान कर घरेलू मरीजों का उपचार आदि करते थे। प्रतिदिन की भांति वह सुबह आठ बजे गांव के बगल स्थित पोखरे पर शौच के लिए गये थे। गांव के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे तो देखा कि कीचड़ युक्त मामूली पानी में वह मरे पडे़ है। लोगों ने सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रणविजय सिंह शव को थाने ले आये और क्षेत्र में व्याप्त चर्चाओं के मद्दे नजर वह मृतक के निकटवर्ती लोगों से पूछताछ कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मृतक यादवेन्द्र के पत्नी की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है व दोनों बेटियां भी ससुराल में ही है। बहुत दिनों से वह एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे जिसके कारण उनकी मौत कैसे हुई यह कयास ही बना है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना था कि बेटियों को बुलवाया हूं। उनके आने पर ही आगे कार्रवाई की जायेगी।