सदस्यता अभियान में तेजी लाएं
सिद्धार्थनगर : कस्बे में भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा सरकार अ
सिद्धार्थनगर : कस्बे में भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा सरकार अपने कारनामों से कामयाब नहीं हो पाएगी। जिस तरह हरियाणा व महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा पर भरोसा जता कर दिखा दिया है। अब प्रदेश की जनता भी अगले विधानसभा चुनाव में बाकी सभी दलों का सफाया करने का काम करेगी।
सांसद ने कहा कि भिलौरी भिलौरा में चीनी मिल का निर्माण सिर्फ शिलान्यास तक सीमित कर क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा किया गया है। गांव में चार घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल रही। यदि इटावा में चौबीस घटे बिजली मिल सकती है तो इटवा को क्यों नहीं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में तेजी लाकर पार्टी को मजबूत बनाने में तन मन से जुट जाएं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, बाबा कुलेंद्र गिरि आदि ने भी संबोधित किया। माधव यादव, शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र दुबे, बालमुकुंद पाण्डेय, राम निवास उपाध्याय, दिलीप श्रीवास्तव, शिव कुमार वर्मा, श्रीमुकुंद पाण्डेय, इंद्रसेन सोनी, सागर चौधरी आदि की मौजूदगी रही।
शोहरतगढ़ कार्यालय के मुताबिक भाजपा के तत्वावधान में कस्बे में आन लाइन सदस्यता अभियान में सासद जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की रीढ़ सदस्य होते हैं। डोर टू डोर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लग जाएं। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश को मजबूत करने तथा आतंकवाद से छुटकारा पाने के लिये भाजपा की सदस्य संख्या बढ़ानी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी सदस्यता लक्ष्य को समय से पूरा करने की बात रखी। संचालन समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवीन्द्र कुमार वर्मा ने किया। राधारमण त्रिपाठी, साधना चौधरी, रामचंद्र धर दूबे, बबिता कसौधन, शिवकुमार अग्रवाल, सतीश मित्तल, किशोरी लाल, पवन मौजूद थे।