श्रीराम कथा से बही भक्ति बयार
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित संगीतमयी राम कथा में बीती बुधवार
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित संगीतमयी राम कथा में बीती बुधवार रात्रि राम कथा की अमृत वर्षा, भजन-कीर्तन व आरती कार्यक्रम से चारों ओर भक्ति की बयार बहती नजर आई। भजन की पंक्तियों पर श्रोता भक्ति भाव के सागर में गोते लगाते से प्रतीत हुए।
बालसंत स्वामी स्वरूपानंद ने प्रवचन में कहा कि धार्मिक अनुष्ठान व कलिकाल में दान करने से ही मनुष्य को मुक्ति प्रदान हो सकती है। अपने सामर्थ्य के अनुसार सबको दान करना चाहिए। चाहे गरीब कन्या का विवाह हो, कोई असहाय रोगी अथवा गरीब छात्र की मदद सभी पुण्य कार्य हैं, इस कार्य में सहभागिता से मानव जीवन का उद्धार अवश्य होगा। श्रीराम जन्म के कारणों का वर्णन एवं अयोध्या की महिमा बताते हुए सरयू नदी जन्म की कथा के बारे में कहा कि इनका जन्म भगवान नारायण के नेत्र से हुआ, इसलिए इनका एक नाम नेत्रजा है। भगवान श्रीराम नारायण ब्रम्ह है जो कण-कण में व्याप्त है। दान के कारण ही महाराजा दशरथ को श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन जैसे पुत्र प्राप्त हुए। शिव महिमा का भी मार्मिक तरीके से वर्णन किया।
प्रवचन से पूर्व आरती कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी, नपा अध्यक्ष बीना देवी, आयोजक मधुसूदन अग्रहरि, परमात्मा प्रसाद, राजकुमार, गौरव मिश्रा, कन्हैया गुप्ता, शिव पूजन कसौधन, सुधांशु अग्रहरि, विपिन, शिव प्रसाद अग्रहरि, राजू कन्नौजिया, अजीत, विश्वनाथ, संदीप जायसवाल, आशीष अग्रहरि, सूरज यादव आदि श्रोता उपस्थित रहे।