Move to Jagran APP

जिम्मेदारों ने खींचा हाथ, अभियान को झटका

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जिम्मेदारों ने हाथ खींच लिए हैं। गांधी जयंती के बाद से

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 10:50 PM (IST)
जिम्मेदारों ने खींचा हाथ, अभियान को झटका

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जिम्मेदारों ने हाथ खींच लिए हैं। गांधी जयंती के बाद से उनकी गतिविधियां लगभग न के बराबर हो गयी है। जिसके कारण जगह-जगह कूड़ा-करकट का ढेर व गंदगी ही नजर आ रही है। इससे अभियान को झटका लग रहा है।

loksabha election banner

जिले के मुख्य मार्ग से लेकर गली कूचों को जोड़ने वाली सड़के तथा नालियों के पास कूड़ा करकट का ढेर है। नालियां कचरा व गंदगी से पटी है। जिससे उनमें कीड़े बजबजा रहे है। बावजूद व्यवस्था को चाक चौबंद रखने वाले कर्मचारी लापरवाह बने है। इनकी निगरानी पर लगाएं गये जिम्मेदार भी आंख मूंद लिए है। जिसका बेजा फायदा सफाई कर्मचारी उठा रहे है। आमजन भी अपने घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को सड़क किनारे फेंक दे रहे है। ऐसे में जिन्हे देश को स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए वहीं गंदगी फैलने में मस्त है। आमजन व जिम्मेदार अधिकारी सबसे पहले अपने कर्तव्य को जाने। जानवर भी जहां बैठते है उस स्थान को साफ रखते है। हम तो इस पृथ्वी के सबसे बड़े बुद्धिमान प्राणी है। फिर अपने जिम्मेदारी के प्रति क्यों नहीं सजग हो रहे हैं। मुख्य मार्ग पर कलेक्ट्रेट के सटे जिधर देखो वहां पर कूड़ा-करकट दिख जाएगा। यहीं हाल नगर पालिका, नगर पंचायत समेत गांवों के सभी वार्डो का भी है। विकास भवन के सटे खजुरिया मार्ग पर बनी नाली में हमेशा कचरा भरा रहता हैं। जिसके कारण जाम नाली से पानी सड़क पर बहता है। इससे मार्ग भी जगह-जगह कट गयी है। अब तो आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बावजूद जिम्मेदार सजग नहीं हो रहे है।

आगे आए आमजन

अधिवक्ता दुर्गेश चन्द्र द्विवेदी का कहना है कि देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए दैनिक जागरण द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का सराहनीय कदम है। अपने आस-पास से गंदगी एवं कूड़ा करकट सफाया करने के लिए आमजन को भी आगे आना होगा। जब तक प्रत्येक व्यक्ति महा अभियान से नहीं जुड़ेगा। स्वच्छता अभियान सफल नहीं होगा। कहा कि जहां गंदगी रहती है। वहां पर बीमारियों के फैलने की आशंका अधिक होती है।

--

पीएम का कदम सराहनीय

समाजसेवी रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो देश व जनता के बारे में सोचते है। उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं झाड़ू लगाकर प्रत्येक देश वासियों को इससे जोड़ने की अपील किया था। ताकि देश स्वच्छ भारत बन जाए। स्वस्थ रहने के लिए गंदगी के सफाए के लिए ग्रामीणों को जागरुक करेंगे, ताकि देश निरोग हो जाए।

स्वच्छता में युवाओं की भूमिका अहम

थरौली निवासी युवा राजू पांडेय ने कहा कि देश को आजाद करने में जिस तरह से भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद ने युवाओं के बूते अंग्रेजों को खदेड़ने में कामयाब हुए थे। उसी प्रकार से देश को स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए युवा आगे आकर गंदगी व कूड़ा-करकट हटाने के लिए अलख जगाएं। जिससे जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़ा-करकट समाप्त हो जाए।

दायित्वों से न भागे कर्मचारी

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के सलाहकार उमाकांत मिश्र ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों को नगर व गांवों के गलियों को साफ सुथरा रखने के लिए तैनात किया गया है। वह अपने दायित्वों से न भागें। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आला अधिकारी, कर्मचारी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए झाड़ू लगा रहे है। यह सभी के लिए अच्छा कार्य है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा।

सफाई के लिए हर व्यक्ति रहे सजग

बढ़नी चाफा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी। धार्मिक व सार्वजनिक मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई की गयी। शुक्रवार को भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शिक्षक रामतेज गुप्त के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गयी, जो पूरे बाजार में घूमते हुए मुख्य चौराहे पर आकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। वक्ताओं ने आसपास साफ-सफाई के प्रति जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सदैव सजग रहना चाहिए। इससे स्वस्थ शरीर के साथ समाज का निर्माण होगा। समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझ कर जन जन को सफाई रखने के लिए जागरूक करना चाहिए। हर कोई साफ सफाई रखने के लिए गंभीर हो जाए तो निश्चित तौर पर क खुशहाल समाज की स्थापना में कोई कसर नही रह जाएगी। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने झाड़ू ले कर बाजार के मुख्य व अंदर जाने वाले मार्गो के अलावा श्रीदुर्गा मंदिर धर्मशाला व शिव मंदिर प्रांगढ़ की सफाई की। नंदकिशोर पाण्डेय, राम अचल यादव, रामतेज कसौधन, इंद्रजीत यादव, मनीष श्रीवास्तव,संतोष अग्रहरि, रामकुमार शर्मा रवि गुप्त, राम शंकर वर्मा, राहुलदेव, कन्हैया, राजकुमार, रामू, रामपाल, वीरेन्द्र, राम बुझारत आदि लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.