खाद्य पार्क के लिए करेंगे ठोस पहल
सिद्धार्थनगर : जिले के किसानों को लाभकारी खेती के लिए खाद्य पार्क की स्थापना के लिए केंद्रीय कृषि म
सिद्धार्थनगर : जिले के किसानों को लाभकारी खेती के लिए खाद्य पार्क की स्थापना के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से के समक्ष ठोस प्रयास करेंगे। वर्तमान खेती किसानी घाटे का सौदा साबित हो रहा है। जिनके घर नौकरी नहीं है, उनके खेतों में उर्वरक, बीज समेत सिंचाई भी नहीं हो पाती है।
यह बातें भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहीं। वह गुरुवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय रबी गोष्ठी व किसान मेले को बतौर संबोधित कर रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना पर केन्द्र सरकार से नामी गिरामी वैज्ञानिक की तैनाती के लिए भी प्रयास करेंगे। जिससे विज्ञान केंद्र से विश्वविद्यालय स्तर की जानकारी किसान ले सकें। पाल ने कहा कि मार्च में गोरखपुर से गोंडा बड़ी लाइन में परिवर्तित हो जाएगी। नौगढ़ में खाद का रैक तत्काल आने लगेगा, जिससे खाद संकट समाप्त होगा।
जिलाधिकारी डा. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि यहां का किसान मुख्य रुप से गेहूं व धान का ही फसल की खेती करते है। इसमें अधिक उत्पादन के लिए कृषक उन्नतशील बीजों का प्रयोग करें। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार कम लागत में अधिक उत्पादन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खाद, बीज, कीटनाशक दवा व पानी उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी रहीं। किसानों के खेती के लिए खाद, बीज व पानी की कमी न होने पाए। कमी मिली तो संबंधित को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा किसान मृदा की जांच के बाद ही आवश्यक पोषक तत्वों का प्रयोग करें। अधिक उर्वरक के प्रयोग से मृदा बंजर हो जाती है। उपनिदेशक कृषि डा. राजीव कुमार झा ने कहा कि रबी वर्ष 2014-15 में खाद्यान्न फसलों का उत्पादन लक्ष्य 7.12 लाख मिट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिसमें मुख्य फसल गेहूं का उत्पादन लक्ष्य 6.94 लाख मिट्रिक टन निर्धारित है। दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने केलिए वित्तीय में दलहन उत्पादन का लक्ष्य 8363 एमटी तथा तिलहनी का 9677 एमटी निर्धारित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी ने किसानों को गेहूं व तिलहनी, दलहनी फसलों के बीज पर छूट एवं उपलब्धता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डा. एसके तोमर, डा. एसके मिश्र ने किसानों को बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी से अधिक लाभ के बारे में विस्तार से बताया। संचालन अपर कृषि अधिकारी वीपी पाठक ने किया। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पीएन प्रसाद, उद्यान अधिकारी राजमणि शर्मा, अधिवक्ता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम वर्मा, ओपी सिंह, अवधेश प्रसाद, अरुण दूबे, राहुल द्विवेदी, राकेश यादव, विनय कुमार, गुड्डू शुक्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान कृषि, भूमि संरक्षण, गन्ना, अभिमन्यु एनर्जी, एग्रो समेत 26 विभागों के प्रदर्शनी में स्टाल लगे रहे। कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी डा. सुरेन्द्र ने रबी गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सांसद समेत अन्य अधिकारियों ने किया।