विवाहिता से दुष्कर्म
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव में विवाहिता संग उसी गांव के व्यक्ति ने दुष्कर्म कि
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव में विवाहिता संग उसी गांव के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता के ससुा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का नाम सुनील जायसवाल पुत्र छोटे लाल है।
पीड़िता के ससुर ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात आरोपी उसके घर में घुस गया और उसकी 30 वर्षीय बहू के साथ दुष्कर्म किया। बहू के शोर मचाने पर वह भाग निकला। मुकामी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है पर अभी तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है । थानाध्यक्ष मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। दुष्कर्म की शिकार महिला का पति प्रदीप रोजगार के लिये एक वर्ष से बाहर है ।