अज्ञात महिला का शव मिला
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम केवटलिया से सटी नदी में एक महिला का शव मिला। शिनाख्त नहीं
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 12:22 AM (IST)
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम केवटलिया से सटी नदी में एक महिला का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह को भेज दिया है।
पूर्वाह्न 11 बजे गांव से सटे बूढ़ी राप्ती की सतह पर शव देखा गया। निकट जाने पर पता चला कि यह किसी महिला का मृत शरीर है। उसकी आयु करीब 40 वर्ष बतायी जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका शरीर पेट के बल नदी में था। उसने छींटदार साड़ी व लाल रंग का ब्लाउज पहन रखी थी। उस्का पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें