Move to Jagran APP

बार चुनाव के सभी पर्चे वैध, दो वापस

By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST)
बार चुनाव के सभी  पर्चे वैध, दो वापस

सिद्धार्थनगर : सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर दो व्यक्तियों ने अपना नाम वापस लिया है। मतदान व मतगणना आगामी 29 सितम्बर को होगी।

loksabha election banner

जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला, ब्रह्मादेव मिश्र, रामशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह व राम उजागिर पाण्डेय मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सगुण श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद पाठक, नरेन्द्र कुमार भार्गव, महामंत्री पद पर राधेश्याम मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपाल मिश्र, अनिल कुमार विश्वकर्मा, रामसूरत यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक त्रिपाठी, रवि शंकर शुक्ल, सिद्ध नाथ पाण्डेय, संयुक्त मंत्री पद पर राजेश कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, धर्मेन्द्र पाठक, कैलाश नाथ गिरी, पवन कुमार कर पाठक, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रमोद कुमार दूबे, हरिकांत पाण्डेय, सैय्यद मंजर अब्बास, इन्द्र कुमार सिंह, बाल कृष्ण शुक्ला, योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सिद्ध नाथ शुक्ल, सुधाकर मिश्र, परमहंस त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी, उमाशंकर पाण्डेय, अजय कुमार चौरसिया मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर एच.एन.उपाध्याय व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर गोपाल मिश्र ने अपना नाम वापस ले लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर जितने पद थे, उतने ही पर्चे दाखिल हुए हैं। शेष पदों पर चुनाव होगा। पर्चा जांच व वापसी में उप चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पाण्डेय, सदस्य हरिश्चन्द्र यादव खलीलाबादी व नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.