दो पक्षों में मारपीट 9 घायल, 1 गंभीर
सिद्धार्थनगर : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोटन डिहवा में दो पक्षों में कहा सुनी झगड़े में तब्दील हो गई। इस बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके कारण 9 लोग घायल हो गए हैं, इनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना रविवार सायं 5 बजे की है।
बताते चले कि राधेश्याम गुप्ता व अलगू के परिजन मुम्बई रहते है। किसी बात को लेकर वहां पर दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हो गयी थी। दो दिन पूर्व एक पक्ष के एक व्यक्ति गांव लौटा आया। इसी को लेकर कहा सुनी होने लगी बात इतनी बढ़ी की दोनो पक्ष आपस में भिड़ गये। इसके कारण राधेश्याम गुप्ता, सुमित्रा, अनीता गुप्ता, वंदना, मनोरमा, सूरज तथा दूसरे पक्ष के अलगू, गोविंद, दीनानाथ व प्रदुद्दन घायल हो गये है। समाचार लिखे जाने तक अनीता गुप्ता की हालत गंभीर पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिए है। एसआई दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत होगा।