भाकियू ने सौंपा मांगपत्र
सिद्धार्थनगर : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया। समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने शासन से मांग किया कि धान का समर्थन मूल्य तीन हजार किया जाये। सिचांई विभाग की उदासीनता से नहर में पानी नहीं आ रहा है, उसमें तत्काल प्रभाव से पानी छोड़ा जाये। पशुओं में बीमारी फैल रही है, टीकाकरण कराया जाये। खाद की कालाबाजारी जोरों पर है, उसपर रोक लगाई जाये। किसान दिवस में समस्याओं के संबंध में हो रही चर्चाओं पर कार्रवाई किया जाये। कपिलदेव राय, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, पंकज वर्मा, समसुज्जोहा, निराला मौर्या, ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, विनोद चौधरी, श्याम सुंदर खेतान, मलिक मुहम्मद अख्तर, अनिल कुमार राव, घनश्याम चौरसिया, नंदराम यादव, भारत यादव, बीपत यादव, जगलाल मौर्या, फागू प्रसाद गुप्ता, विशम्भर गौड़, रमेश पाल, बंसत सिंह लोधी, छेदी प्रसाद, नूरजहां खातून, अमरावती देवी, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।