छेड़खानी का आरोप, मां ने एसपी से की शिकायत
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है। घटना दो दिन पुरानी है। उसने यह भी शिकायत किया है कि शोहरतगढ़ पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है और उलटे अभियुक्तों की तहरीर पर उसने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
ग्राम एगडेंगवा के सहजनवा चौराहा निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत किया कि दो दिन पूर्व उसकी पुत्री (15) बरामदे में सोई हुई थी। बदनियती की नियत से उसी गांव का एक युवक रात 11 बजे उसे पास चला गया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर वह उसे मारने पीटने की बात कहकर वहां से चला गया। दूसरे दिन 2.30 बजे वह घर के लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसके लड़के को घसीट-घसीटकर मारा। उसने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मगर उसने उलटे आरोपियों की तरफ से ही उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय का कहना है कि मामला पूरी तरह झूठा है। महिला और उसके परिजन ने ही भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की है। प्रकरण में पहले से मुकदमा पंजीकृत हो चुका और उससे बचने के लिए यह साजिश रचा जा रहा है।