आपसी भाईचारा बढ़ाता है रोजा इफ्तार: माता प्रसाद
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर :
हिन्दू-मुस्लिम एकता के साथ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिये ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। हर समुदाय के लोग एक दूसरे के त्योहार व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने से आपसी एकता बनी रहती है।
रविवार की देर शाम विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में कही। उन्होंने कहा कि मैं इस विधान सभा में हर समुदाय के लोगों लिये सदैव तत्पर रहता हूं, इसी का प्रतिफल है कि छठवीं बार विधायक चुना गया। पाण्डेय ने कहा कि हमेशा मेरी यही मंशा रही है कि बिना भेद किये सभी जन समुदाय की सेवा करता रहूं। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, खुनियांव प्रमुख पति व जिला सचिव तौलेश्वर निषाद, मुमताज अहमद, बब्बू तिवारी, दिनेश मिश्रा, अनूप सिंह, जगदीश प्रसाद, चेतन उपाध्याय, पूर्व प्रमुख नियाज अहमद, मौलाना मोइद, कुद्दूस प्रधान, राम वृक्ष चतुर्वेदी, वीरेन्द्र सिंह, इसहाक, अंजुम प्रधान, सगीर, शबीहुल हसन, राम चन्द्र पाठक, अब्दुल लतीफ, इटवा ब्लाक प्रमुख पति राजेन्द्र जायसवाल, दुर्गा जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।