नौ मतों से चुनाव जीत अमरनाथ बने प्रधान
श्रावस्ती: विकास क्षेत्र इकौना के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा में हुए प्रधान पद के उप चुनाव के परिणाम शनिवा
श्रावस्ती: विकास क्षेत्र इकौना के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा में हुए प्रधान पद के उप चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। मतगणना के बाद अमरनाथ ने अपने प्रतिद्वंदी को नौ मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल कर ली। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र वर्मा की ओर से उन्हें जीत प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।
ग्राम राजगढ़ गुलहरिया में 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में दो प्रत्याशी अमरनाथ पुत्र छेदी राम व राम क¨रगन पुत्र छोटे लाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। गुरूवार को हुए उप चुनाव में 1945 मतदाताओं में 1103 मतदाताओं ने वोट डाले। शनिवार को हुई मतगणना में मतपेटी से 1102 मत ही निकले। इसमें अमरनाथ को 539 व राम क¨रगन को 530 मत मिले। 33 मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार अमरनाथ को नौ मतों से विजयी घोषित कर निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अमरनाथ समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। छह माह पूर्व ग्राम प्रधान की मौत के बाद रिक्त पद पर जिलाधिकारी ने अमरनाथ की पुत्रवधू प्रियंका को ग्राम प्रधान नामित किया था। इसका विरोध करते हुए ग्रामवासियों ने उपचुनाव करवाने की मांग की थी। गुरुवार को हुए उपचुनाव में नामित प्रधान प्रियंका के ससुर अमरनाथ कांटे के मुकाबले में विजयी घोषित किए गए। वहीं दूसरी ओर सिरसिया ब्लॉक के मोतीपुर कला में गांव पंचायत सदस्य पद पर राजू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।