एक नजर
किसान पंचायत आज श्रावस्ती: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि शुक्रवा
किसान पंचायत आज
श्रावस्ती: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को किसानों की मासिक पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने किसान भाइयों से बड़ी संख्या में पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया है। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर विमर्श किया जाएगा।
नेपाली ने किया किशोरी का अपहरण
मल्हीपुर: थाना क्षेत्र के मध्यनगरा गांव की किशोरी का नेपाल राष्ट्र के युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई। पुलिस मौन रही। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक विजय ढुल से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
22 तक केसीसी से लिंक करें आधार
श्रावस्ती: जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया है कि फसली ऋण माफी योजना के तहत जिन किसान भाइयों ने अभी तक आधार कार्ड अपने केसीसी खाते से लिंक नहीं कराया है, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। 22 जुलाई तक अनिवार्य रूप से अपने खाते से आधार लिंक करा लें। आधार कार्ड से केसीसी खाता जिनका पहले लिंक होगा, उन्हें फसली ऋण माफी योजना का लाभ पहले मिलेगा।
विवादित स्थल पर गुमटी रखने से विवाद
इकौना: थाना क्षेत्र के बेचूबाबा चौराहे के पास स्थित विवादित समाधि स्थल के पास कुछ लोग गुमटी की मरम्मत करवाने लगे। इस पर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर पुराने समझौते को लागू रखने का आदेश दिया। समाधियों की साफ-सफाई का काम प्रशासन करवाएगा तथा उसके आसपास कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा।