हरियाली से कम होगी प्राकृतिक आपदा की आशंका
श्रावस्ती: विश्व वानिकी दिवस पर भिनगा वन विश्राम परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रभागीय वनाधिकारी जावे
श्रावस्ती: विश्व वानिकी दिवस पर भिनगा वन विश्राम परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रभागीय वनाधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि हरियाली से प्राकृतिक आपदा की आशंका कम होगी। उन्होंने लोगों से गर्मी के इसी मौसम में पौध लगाने की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। डीएफओ ने कहा कि हरियाली गर्मी, वर्षा व ठंडक को नियंत्रित करने में सक्षम है। इसके साथ ही वन संपदा मानव ही नहीं जीव-जंतुओं के लिए उपयोगी है। हमें अधिकाधिक पौध लगाना चाहिए। खाली पड़ी जमीन का उपयोग कर हरियाली लायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम 'फारेस्ट इनर्जी' है। गोष्ठी को क्षेत्रीय वनाधिकारी संजय सिंह, डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद साहू, वनदरोगा बलराम कुमार, क्षेत्रीय नागरिक ओमप्रकाश यादव, दीपक सिंह, रणवीर सिंह आदि ने संबोधित किया।