उद्घाटन के साथ 20वां युवा क्रीड़ा समारोह शुरू
श्रावस्ती : जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय पर दो दिवसीय 20वां जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया। इसका उद्
श्रावस्ती : जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय पर दो दिवसीय 20वां जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मुहम्मद रमजान ने किया। समारोह की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने की। शुरुआत में दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती के द्वारिका प्रसाद को मिला। लार्ड कृष्णा वीरगंज के अभिषेक द्वितीय व लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज के ऋषभ गुप्त को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता भी चल रही है। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि खेल भावना व्यक्ति में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करती है न कि उसे हीनभावना से ग्रसित करती है। उन्होंने स्कूलों में खेल के लिए अनुकूल माहौल विकसित करने का सुझाव दिया। समारोह की विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख इरम सब्बीर ने खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। समारोह को डॉ. भूदेश्वर पांडेय, डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी ने संबोधित किया। इस मौके पर सत्यव्रत सिंह, पवन कुमार सिंह बौद्ध, प्रकाश नरायण पाठक, प्रहलाद पटेल, दिनेश मिश्र, राजेश यादव, राजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।