किसानों के कर्जमाफी का फैसला ऐतिहासिक: राणा
जलालाबाद : गन्ना विकास, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सूबे की योग
जलालाबाद :
गन्ना विकास, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सूबे की योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ की ऋणमाफी कर किसानों को बड़ी राहत दी है। यह ऐतिहासिक फैसला है, जिससे प्रदेश के करीब दो किसान लाभान्वित होंगे। कहा कि पिछली सरकार में बिगड़ी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। प्रदेश में गुंडगर्दी व अराजकता का खात्मा होगा। विकास और न्याय के नये युग की शुरूआत होगी।
सोमवार को कस्बे के श्री दुर्गा देवी मंदिर में राज्यमंत्री सुरेश राणा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राणा ने कहा कि एक माह में सूबे में भाजपा सरकार ने जितना विकास कराया है, वह बताता है कि सरकार किस तीव्र गति से विकास व काम करने वाली है और प्राथमिकताएं क्या है? पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का लोन माफ किया जाना बताता है कि सरकार किसानों की समस्या दूर कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने विकास के नाम भ्रष्टाचार की गंदगी फैलाई थी। अब उस सबकी सफाई होगी। अब भाजपा सरकार में किसान भुगतान व सुविधाओं को नहीं तरसेंगे। आगामी सत्र से हर मिल में गन्ना किसानों के लिए साफ पानी, अलाव, मनोरंजन के लिए एलइडी टीवी की सुविधा रहेगी। प्रदेश में शिक्षा का माहौल बने इसके लिए 220 दिन स्कूल खुलने के आदेश दिए हैं। कानून का राज सूबे में बहन-बेटियों को खुद दिखने लगा है। सरकार बदलते ही पुलिस का इकबाल मजबूत हुआ है। कैराना में इसका असर दिखाई दिया है। बिजली पाने के लिए जनता गर्मी में नही तरसेगी। फोन घुमाते ही फुंका ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदल जाएगा। जो अफसर इसमे लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
इससे पूर्व भाजपा नेता सुशील सैनी के नेतृत्व में गांधी चौक से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस ने राज्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शर्मा एवं संचालन दीपक बजरंगी तथा अवनीश आहूजा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर भाजपा नेता सोमवीर ¨सह, जयपाल ¨सह, राजेंद्र चौधरी, वेदप्रकाश, चक्रेश राणा, ब्रिजेश वाल्मीकि, सुनील पाल, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।