पुलिस के निशाने पर अब ड्रग्स तस्करी से जुड़ीं महिलाएं
शामली : अपराध की पगडंडी पर अब महिलाओं ने भी कदमताल शुरू की है। जिले में ड्रग्स कारोबार पर पुलिस की
शामली : अपराध की पगडंडी पर अब महिलाओं ने भी कदमताल शुरू की है। जिले में ड्रग्स कारोबार पर पुलिस की सख्ती के बाद माफियाओं ने महिलाओं के माध्यम से ड्रग्स इधर से उधर भेजना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में पुलिस ने चे¨कग के दौरान ऐसी दर्जनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने महिला अपराधियों पर ध्यान केन्द्रित कर बार्डर के अलावा चेकपोस्ट पर चे¨कग के दौरान खासकर ऐसी गाड़ियों को भी चेक करने का आदेश दिया है, जिनमें महिलाएं बैठी हो। चे¨कग के दौरान महिलाओं पर बारीकी से निगाह रखने को भी कहा गया है।
एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में अभियान चलाकर संदिग्ध महिलाओं पर पैनी निगाह रखने को कहा है। ड्रग्स कारोबार से जुड़ी महिलाओं को टारगेट बनाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में दबिश देकर दंपती कृष्णा उर्फ भोली व उसके पति नरेंद्र को गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने हरियाणा मार्का 17 देशी शराब की बोतल बरामद की। सरवरपीर निवासी रेशमा को भी तीन दिन पूर्व पुलिस ने ढ़ाई लाख की चरस व कैराना पुलिस ने भी एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
दंपती को कोतवाली से जमानत
नगर कोतवाली के दारोगा विनित मलिक ने बताया कि हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ एक दंपती कृष्णा व उसके पति नरेंद्र निवासी लिसाढ़ को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
इन्होंने कहा-
महिलाओं के अपराध में शामिल होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर जनपद पुलिस को आपराधिक गतिविधियों में शामिल महिलाओं की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पिछले तीन दिन में तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ड्रग्स तस्करी से जुड़ी महिलाओं की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
डा. अजयपाल शर्मा, एसपी।