कैराना में मंत्री सुरेश राणा का जोरदार स्वागत
कैराना: प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा का शुक्रवार को कैराना आगमन पर लोगों
कैराना: प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा का शुक्रवार को कैराना आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर राणा ने लोगों का धन्यवाद किया। कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सुशासन देने में सक्षम है। जल्द ही उप्र की तस्वीर बदली नजर आएगी।
शुक्रवार को मंत्री सुरेश राणा लखनऊ से यहां आए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उप्र-हरियाणा राज्य सीमा पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित रॉयल ब्रेक प्वाइंट पर शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल व जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने राणा के गले में फूल-मालाएं डालकर उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री के नगर में प्रवेश करने के बाद कांधला तिराहे पर भाजपा नेता मेहरबान एडवोकेट ने स्वागत किया। वहीं, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित चौधरी सिताब ¨सह मार्केट के सामने पूर्व उपब्लाक प्रमुख चौधरी गुरदीप ¨सह की अगुवाई में स्वागत किया गया आतिशबाजी भी की गई। तत्पश्चात राज्यमंत्री सुरेश राणा सांसद हुकुम ¨सह के कलस्यान चौपाल पर पहुंचे। यहां जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगरोशन प्रधान, संजीव जैन, दामोदर सैनी आदि ने खुशी का इजहार करते हुए राणा के गले में मालाएं डालकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में चौधरी इदरीस, सेठपाल, ईश्वरचंद जाटव, शगुन मित्तल एडवोकेट, नीरज चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।