प्रदेश को सपा-बसपा से मुक्त बनाना प्राथमिकता : विनीत
शामली : भाजपा परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। इ
शामली : भाजपा परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। इस बार प्रदेश को सपा व बसपा मुक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
शनिवार को नगरपालिका में आयोजित प्रेसवार्ता में विनीत शारदा ने कहा कि शनिवार को सहारनपुर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हो गई है। छह नवंबर को परिवर्तन यात्रा थानाभवन में प्रवेश करेगी। यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। शहर में एसटी तिराहा, गुरुद्वारा चौक, सुभाष चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक व कैराना रोड आदि पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से यात्रा का स्वागत करेंगे। सात नवंबर को कैराना में यह यात्रा पहुंचेगी जहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। रंगदारी, लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही है। इसके लिए उन्होंने सपा व बसपा से प्रदेश को मुक्त करने का नारा दिया है। इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री संजय कश्यप, पालिका चेयरमैन अर¨वद संगल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, हरबीर मलिक, परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक डा. मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
-----
तैयारी की समीक्षा की
शामली: भाजपा नगर मंडल की बैठक मुरारी वाला कुआं पर हुई, जिसमें सात नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह की परिवर्तन यात्रा के समापन पर होने वाली जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की गई। भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी, सेक्टर संयोजकों, सह संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नगर मंडल शामली के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता को नगर में परिवर्तन यात्रा की भव्य स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पूरण ¨सह उपाध्याय, ओमपाल ¨सह, नवीन गर्ग, पंकज कश्यप, संजीव लोहान, अनुज गोयल, प्रवीण, सुनीत गर्ग, डा. सुभाष चंद, विनोद गर्ग, डा. अमित चौधरी, उर्मिला गोयल, रेखा कश्यप, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।