यादगार होगी गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ
शाहजहांपुर : गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ लोगों के लिए यादगार होगी। पुलिस लाइंस में इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। महिला, पुरुष, ट्रैफिक के कुल 200 कर्मचारी सुबह शाम पसीना बहा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस का काउंट डाउन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय पर्व में गिनती के पांच दिन शेष बच गए हैं। ऐसे में तैयारियां चरम पर हैं। आजादी के मौके पर तेजी एवं जज्बा दिखाने के लिए अलग-अलग आठ टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में 21 पुलिसकर्मियों को रखा गया है। आठ टीम में एक टीम होमगार्ड जवानों क होगी। महिलाओं की दो टीमें परेड में लगाई गई हैं। इन्हें बंदूक के साथ कदमताल करते, सलामी देते देखना वाकई रोमांचकारी होगी। अपने प्रदर्शन से महिला कांस्टेबल साबित करती दिखेंगी कि उनमें देश प्रेम के प्रति जज्बा एवं चीते जैसी स्फूर्ति है। परेड के फर्स्ट कमांडर सीओ सिटी राजेश्वर सिंह तथा सेकेंड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर