कांग्रेसियों ने फूंका सपा सुप्रीमो का पुतला
शाहजहांपुर : कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने जन्मदिन मनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने पर
शाहजहांपुर : कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने जन्मदिन मनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह का पुतला फूंकने के बाद चक्का जाम किया। उन्होंने मुलायम सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रकट किया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एक ओर जहां अपना 76वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मना रहे है तो वहीं कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने फिजूल खर्च का विरोध करते हुए कनौजिया अस्पताल के पास उनका पुतला फूंका। शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बेशर्मी की सारी हदें पार की दी है। जनता के खून-पसीने की कमाई से करोड़ों रुपये खर्च करके अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विदेशियों की मुखालफत करने वाले आज स्वयं ही ब्रिटेन से मंगवाई हुई बग्घी पर बैठकर सैर कर रहे हैं। शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, दौलतराम ने भी विचार रखे। इस मौके पर शहर महामंत्री गोविंद गुप्ता, अरबाज खां, अदनान खां, आकिब, आयुष वर्मा, आमिर, सौरभ, लल्लन, आकाश, शारिक, राजन, विक्की, मोहम्मद शहनूर, गुज्जर, दीपक गुप्ता, मोहम्मद निहाल, मोहम्मद अकरम, शाह आलम आदि मौजूद रहे।