Move to Jagran APP

जलालनगर में पचास हजार की चोरी

By Edited By: Published: Thu, 11 Sep 2014 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 11 Sep 2014 12:22 AM (IST)
जलालनगर में पचास हजार की चोरी

शाहजहांपुर : 'खाकी' के रात्रि गश्त को फिर चुनौती देते हुए चोरों ने मंगलवार रात एक मकान को निशाना बना लिया। चोर नकदी, जेवरात समेत 50 हजार का सामान समेट ले गए। सूचना पर सदर-बाजार पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची, लेकिन तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

loksabha election banner

शहर के एमनजई जलालनगर मुहल्ले में विनोद राठौर परिवार के साथ रहते हैं। रात में करीब दो बजे विनोद की मां शांति देवी को घर में किसी के घुसने की आहट हुई। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए। विनोद ने लाइट जलाई तो देखा एक कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में सेफ खुली हुई थी। कपड़े समेत अन्य सामान बेड पर बिखरे पड़े थे। सेफ से सोने की चेन, एक पैंडल, एक हजार रुपये गायब थे। इस पर घरवाले शोर मचाते हुए चोरों के पीछे भागे तो मुहल्ले के लोग जाग गए। लोगों ने घंटों चोरों को तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर सदर-बाजार पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। पीड़ित विनोद राठौर ने बताया कि घटना की तहरीर सदर-बाजार थाने में दे दी गई है।

कुर्ता, पाजामा पहने थे चोर

विनोद की मां शांति देवी के मुताबिक चोर चूड़ीदार कुर्ता-पाजामा पहने हुए थे। चोरों की संख्या करीब आधा दर्जन रही होगी। सभी की कद-काठी अच्छी खासी थी। उन्होंने चोरों को घर से बाहर निकलते हुए देखा। उनके पीछे परिवार एवं पास-पड़ोस के लोग दौड़े भी लेकिन सभी का अचानक गुम हो जाना भी एक बड़ा सवाल है।

चौबीस घंटे बाद 'खाकी' खाली हाथ

- चोरी प्रकरण : पहला दिन संदिग्धों की निगहबानी में बीत गया

शाहजहांपुर : आइडिया शॉप में हुई तीन लाख की चोरी के मामले में 'खाकी' के हाथ खाली हैं। पहला दिन संदिग्ध कर्मचारियों की निगहबानी में ही बीत गया। पुलिस की नाकामी से पीड़ित परिवार परेशान है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल गुप्ता के आइडिया शॉप में सोमवार रात तीन लाख की चोरी हुई थी। घटनास्थल से लौटी पुलिस को लगा कि गुनहगारों तक पहुंचने की राह आसान है। पीड़ित में भी चोरी गया माल बरामद होने की उम्मीद जाग गई। एक दिन बीतने के बाद भी खुलासा नहीं होने से परिवार परेशान हैं।

एक कर्मचारी पर घूमी शक की सूई

यूं तो आइडिया शॉप में करीब दर्जन भर कर्मचारी काम करते हैं। इनमें एक कर्मचारी वारदात के बाद से ही सफाई देता घूम रहा है। उसने बचाने के लिए सपा के एक नेता से सिफारिश भी कराई है। उसकी हरकतें पुलिस को खटक रहीं हैं। आइडिया शॉप के कर्मचारी मंगलवार को चोरी की घटना के बाद भी दुकान पर आए। रोज की तरह सिम-मोबाइल की आपूर्ति के लिए बाजार में निकले। संदिग्ध कर्मचारी वारदात के बाद से ही दूरी बनाए हुए हैं।

आज एसपी से मिलेंगे व्यापारी

विहिप के जिलाध्यक्ष एवं आइडिया के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रयास करें तो चोर पकड़े जा सकते हैं। वारदात के बाद का पहला दिन पुलिस ने जांच, निरीक्षण में ही बिता दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को व्यापारी एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.