Move to Jagran APP

प्रशासन व पुलिस के लिए फांस बना ईओ प्रकरण

संवाद सूत्र, रोजा : नगर पंचायत के ईओ की पिटाई का मामला प्रशासन व पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 07:01 PM (IST)
प्रशासन व पुलिस के लिए फांस बना ईओ प्रकरण
प्रशासन व पुलिस के लिए फांस बना ईओ प्रकरण

संवाद सूत्र, रोजा : नगर पंचायत के ईओ की पिटाई का मामला प्रशासन व पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है। ईओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज न होने से नाराज भाजपाइयों ने महिला आयोग तक प्रकरण पहुंचा दिया है। जबकि जिले के सभी निकायों के ईओ ने मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसे में अधिकारियों की समझ में नहीं आ रहा है कि करें तो क्या। हालांकि एसओ दो दिन से कांवड़ यात्रा की व्यस्तता का बहाना बनाकर किसी तरह मामले को टाल रहे हैं।

loksabha election banner

तीन दिन पहले नगर पंचायत के ईओ अनिरूद्ध पटेल को आधार कार्ड ¨लक करने के लिए लगाए गए शिविर में कुछ लोगों ने पीट दिया था। ईओ की ओर से भाजपा के पूर्व सभासद समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। इसके बाद एक महिला ने ईओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसके पक्ष में भाजपा नेता भी आ गए थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद भाजपाइयों ने यह मामला महिला आयोग में पहुंचा दिया।

-----------

वर्जन :

महिला को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं करेंगे। हमने इस मामले की शिकायत आइजी, डीआइजी के अलावा मुख्यमंत्री से की है। इसके अलावा पीड़िता की ओर से राज्य महिला आयोग में भी मामला पहुंचा दिया है।

अर¨वद राजपाल, भाजपा नेता

अभी तक मैं कांवड़ यात्रा में व्यस्त था। अभी तक की जांच में घटना स्थान पर महिला की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नही मिला है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ईओ के साथ मारपीट के आरोपियों की तलाश जारी है।

हरेंद्र ¨सह थानाध्यक्ष रो•ा

हमने घटना के दिन ही अपने अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी थी। हमारे विभाग के अधिकारी हमारे साथ में हैं। मंत्री ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जो आरोप मेरे ऊपर लगाया जा रहा है उस तरह की हरकत सार्वजनिक स्थान पर कोई अधिकारी नहीं कर सकता।

अनिरूद्ध पटेल, ईओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.