गड़बड़ी से नाराज किसानों केंद्र प्रभारी को दौड़ाया
शाहजहांपुर : गेहूं क्रय केन्द्र पर तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। उनका आरो
शाहजहांपुर : गेहूं क्रय केन्द्र पर तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। उनका आरोप कि ज्यादा गेहूं तौला जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने हुज्जत की तो उसे किसानों ने दौड़ा लिया। जिला पंचायत सदस्य इंद्रासनी यादव ने इन्द्रासनी यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने डीएम को फोन पर पूरी स्थिति बताई।
मंगलवार को गांव कोही में लगे यूपी एग्रो के क्रय केंद्र पर कुछ किसान गेहं बेचने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां एक कुंतल पर पांच किलो ज्यादा गेहूं तौला जा रहा था। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो प्रभारी भड़क गए। उन्होंने तेवर दिखाए तो किसान भी गुस्से में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने तौल कर रहे कर्मचारियों व प्रभारी को दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची जिला पंचायत सदस्य इंद्रासनी यादव ने कहा कि उन्होंने इस मामले में डीएम से बात की है। गेहूं खरीद में किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारी की गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी।