दो किशोरियों को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर : सदर बाजार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों को अगवा करके ले गए। पुलिस ने
शाहजहांपुर : सदर बाजार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों को अगवा करके ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मुहल्ला दिलाजाक के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी है कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा सात में पढ़ती है। वह सोमवार की सुबह स्कूल पढ़ने के लिए गयी। दोपहर बाद स्कूल से लौटकर नहीं आयी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित पिता को पता चला कि मुहल्ला तारीन जलालनगर के दो युवक उसकी पुत्री को अगवा करके ले गए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी थाना क्षेत्र के मुहल्ला बाडूजई के एक व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 24 फरवरी को दिन में किसी कार्य से गयी थी और वापस लौटकर नहीं आयी है। उसने पुत्री को तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।