स्टाल, पेंट्रीकार में मिलेगा गर्म पानी
शाहजहांपुर : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दियों में सफर के दौरान यात्रियों को उनके बच्च
शाहजहांपुर : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दियों में सफर के दौरान यात्रियों को उनके बच्चों को गर्म पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे स्टेशनों पर खानपान स्टाल एवं ट्रेन की पेंट्रीकार में बेबी फूड (अधिकृत पाउडर दूध) गुनगुना पानी मिल सकेगा। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के पहले सप्ताह में सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
रेलवे स्टेशनों एवं पेंट्रीकार में अभी तक बेबी फूड (दूध का पाउडर) मिल जाता था। लेकिन यात्री इसका उपयोग जाड़े में नहीं कर पाते हैं। असल में बेबी फूड गुनगुना पानी में ही तैयार होता है। ठंड के मौसम में बेबी फूड लेने के बाद भी बच्चों के लिए दूध तैयार करना मुश्किल हो जाता है। वजह सफर के दौरान घर से लाया हुआ गर्म पानी एक निर्धारित अंतराल के बाद ठंडा हो जाता है। ऐसे में सफर के दौरान बच्चों की परेशानी बढ़ जाती है। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए बेबी फूड के गुनगुना पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अब यात्री किसी टी-स्टाल तथा पेंट्रीकार से बच्चे के लिए गुनगुना पानी प्राप्त कर सकते है। यदि किसी बीमार यात्री को गुनगुने पानी की जरूरत है तो वह भी टी-स्टाल तथा पेंट्रीकार से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेंडर को न्यूनतम चार्ज देना होगा। यदि स्टाल पर वेंडर गुनगुना पानी देने से मना करता है तो यात्री इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर तथा स्टेशन अधीक्षक से कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने टी-स्टाल व पेंटीकार को बेबी फूड के साथ गुनगुना पानी भी यात्रियों को देने के निर्देश दिए हैं।