Move to Jagran APP

श्याम मनोहर अध्यक्ष व राजेश बने महामंत्री

शाहजहांपुर : जलालाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें किराना इकाई क

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:01 PM (IST)
श्याम मनोहर अध्यक्ष व राजेश बने महामंत्री

शाहजहांपुर : जलालाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें किराना इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्याममनोहर गुप्ता को अध्यक्ष व राजेश गुप्ता को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में मोनू गुप्ता, अमन भारद्वाज, भवानी कटियार, जुगलकिशोर गुप्ता (जुली) को उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र को संगठन मंत्री व दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पीके पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को बरेली मंडल में रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान कृष्णकांत दीक्षित, मुन्नूलाल मिश्रा, सचिन सक्सेना, संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, आशीष दीक्षित, निरंकार मिश्रा, गौरव भारद्वाज, वैभव त्रिवेदी, कान्ती मिश्रा, गंगासरन, अमन भारद्वाज, संजय गुप्ता, राजीव ओमर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.