Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर मजबूत टीम जरूरी

शाहजहांपुर: भाजपा वृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के हालात ब

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:31 AM (IST)
बूथ स्तर पर मजबूत टीम जरूरी

शाहजहांपुर: भाजपा वृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आए दिन हो रही घटनाएं दिल दहला दे रही हैं। ऐसे में सपा के जंगलराज से प्रदेश को मुक्ति दिलानी है तो बूथ स्तर स्तर पर मजबूत टीम खड़ी करनी होगी। शुक्रवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुप्ता खत्री धर्मशाला में हुई पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र सभी को याद रखना है। कार्यकर्ता नियमित बैठक, अभ्यास और संगठित होकर पार्टी का काम करें। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले 14 वर्षों में प्रदेश में सपा और बसपा का शासन रहा है। दोनों ही दलों ने जनता का जमकर शोषण किया। वर्तमान सपा सरकार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही रहा है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में जनता त्रस्त हो चुकी है। बैठक में बूथ अध्यक्षों के विधान सभा बार सम्मेलन, युवा, महिला व पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन के अलावा परिवर्तन यात्रा, नव मतदाता अभियान, सोशल मीडिया आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में श्यामनरायण मिश्रा, रजनीश दीक्षित, डॉ. विजय जौहरी, हरिप्रकाश वर्मा, नवनीत पाठक, सर्वेश पाल, सर्वजीत वर्मा, महेंद्र पाल, सुनीता कोविद ¨सह, क्षमा वर्मा, उमा देवी, ममता मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, सुचित सेठ, अर¨वद राजपाल, दुर्गेश गुप्ता, राजकमल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.