सपा सरकार ने किया मछुआरों का कल्याण
शाहजहांपुर : प्रदेश के मत्स्य विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि समाजवाद
शाहजहांपुर : प्रदेश के मत्स्य विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि समाजवादी सरकार ने मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। मुख्यमंत्री ने मछुआरा समुदाय के लोगों को लोहिया आवास की तर्ज पर आवास आवंटित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ¨सह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत करने पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मछली पालन को कृषि का दर्जा देने का निर्णय लिया है। मछुआरा समुदाय के लोगों को किसानों को दी जानी समस्त योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक पचास हजार हेक्टेयर तालाबों का आवंटन किया जा चुका है। पूर्व में प्रति हेक्टेयर बीस हजार रुपये लगान वसूल किया जाता था, जिसे घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है।